Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral – 🙏🏻हेलो बच्चों आज मैं आप लोगों के लिए लेकर आई हूं बहुत ही रोचक और यूनिक, मजेदार कहानी। Top 3 Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral आशा करती हूं आपको यह कहानियां बेहद पसंद आएगी और आप इन कहानियों से बहुत कुछ सीख पाओगे। इंटरनेट की दुनिया में यह सबसे यूनिक कहानियां हैं जो मेने खासकर आप बच्चों के लिए तैयार की हैं ताकि आप इन नैतिक शिक्षा की कहानियों से भरपूर सीख पाओगे। आप इन मजेदार कहानियों को पूरा पढ़ें और इनका पूर्ण लाभ उठाएं।
लालची कुत्ता और KFC की कहानी – Greedy dog and KFC – Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral
प्यारे बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Unique लालची कुत्ते की कहानी। यह कहानी है चंडीगढ़ शहर की। चंडीगढ़ शहर में एक KFC था। उसी KFC में राहुल नाम का लड़का काम किया करता था। वह बहुत ही दयालु किस्म का इंसान था।
उसकी एक अच्छी आदत थी। उसी KFC के दरवाजे पर एक लंगड़ा कुत्ता रहा करता था। राहुल हमेशा उस लंगड़े कुत्ते को चिकन के टुकड़े दिया करता था। आपको तो मालूम ही होगा KFC चिकन खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता हैं।

वह लंगड़ा कुत्ता इसी तरह अपना गुजारा किया करता था। हर दिन चिकन खाता था और ईश्वर का धन्यवाद किया करता था। एक दिन की बात है दूसरी गली का भगोड़ा कुत्ता कालू वहां पहुंचा। उसने देखा कि इस लंगड़े कुत्ते को तो कोई मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और इसे बैठे-बैठे चिकन के टुकड़े खाने को मिलते हैं।
यह देख कर उसे बहुत जलन हुई उसने सोचा अगर यह चिकन के टुकड़े मुझे खाने को मिले तो वह सोच ही रहा था अचानक उसे एक चाल सूझी। वह अगले दिन का इंतजार करने लगा। अगले दिन राहुल उस लंगड़े कुत्ते को चिकन का टुकड़ा देने आया तो कालू वहां ताक लगाए बैठा था। कालू ने झट से वह चिकन का टुकड़ा अपने मुंह में उठा लिया और वहां से तेज रफ्तार में भागने लगा।
यह देख लंगड़ा कुत्ता बहुत मायूस हो गया वह तो चल फिर भी नहीं सकता था। वह सोचने लगा कि मैं कैसे आज अपने भोजन की व्यवस्था करूंगा। दूसरी तरफ कालू हांफ हांफ कर भागने लगा। भागते भागते वह एक नाली के पास जा पहुंचा।
नाली के आस पास कीचड़ था। अचानक से कालू का पैर कीचड़ में फिसल गया और पैर फिसलते ही उसके मुंह का टुकड़ा कीचड़ में गिर गया। अब वह चिकन का टुकड़ा खाने लायक तो बिल्कुल भी नहीं था। यह देखकर कालू को बहुत पछतावा हुआ। उसको अपने किए पर बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई।
नैतिक शिक्षा:
तो बच्चों इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें लालच नहीं करना चाहिए। क्योंकि “लालच बुरी बला है” ना ही हमें किसी का बुरा सोचना चाहिए जैसे कालू ने उस लंगड़े कुत्ते के साथ किया पर उसी समय कालू को अपनी करनी का फल भुगतना पड़ा।
Also read:
Moral Stories on Respecting Elders in Hindi – अपने बड़े – बुजुर्गों के सम्मान की कहानी।
लालची कुत्ते की बिगड़ी तबीयत – Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral

प्यारे बच्चों आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं बहुत ही यूनिक और रोचक कहानी। यह कहानी है पंजाब की। पंजाब के एक परिवार में ऋषि और उसका पालतू कुत्ता सिंबा रहा करते थे। सिंबा बचपन से ही बहुत लालची था। उसका मालिक ऋषि उसकी बहुत रखवाली करता था।
उसे बहुत प्यार करता था। उसके खाने-पीने का हमेशा ध्यान रखता था। पर उस कुत्ते को बहुत लालच था। वह हमेशा खाने पीने में असंतुष्ट रहता था। उसे जितना भी दिया जाए उसे कम ही लगता था। वह अक्सर खाना चोरी किया करता था।
एक दिन उसके मालिक ने उसे खाने में बिस्किट दिए। उसका मालिक जानता था कि उसके खाने की पर्याप्त मात्रा क्या होनी चाहिए पर लालची कुत्ता हमेशा ज्यादा की फिराक में रहता था। उसका मालिक उसे कटोरे में बिस्किट देता है और किसी काम से बाजार चला जाता है। जब सिंबा वह बिस्किट खा लेता है और वह देखता है कि उसका मालिक तो जा चुका है।
मेज़ पर रखे बिस्किट जार को देखकर कुत्ते को लालच आता है। वह उछल उछल कर मेज़ पर चढ़ता है और गलती से वह जार नीचे गिर जाता है और टूट कर बिखर जाता है। सिंबा इसकी परवाह किए बिना सारी की सारी बिस्किट्स खा जाता है। बहुत सारे बिस्किट्स खाने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ जाती है।
उसे उल्टी होने लगती है और वह दर्द से करहाने लगता है। कुछ ही देर के बाद उसका मालिक ऋषि घर आता है वह घर की हालत देखकर अचंभित रह जाता है और जब वह सिंबा की हालत देखता है तो वह दौड़ा-दौड़ा उसके पास जाता है और यह सब देख कर समझ जाता है कि कुत्ते ने जरूरत से ज्यादा बिस्किट खा लिए हैं जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई है।
अपने मालिक को देख कुत्ते को बहुत पछतावा होता है और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अब वह समझ गया था कि क्यों उसका मालिक उसे पर्याप्त मात्रा में ही खाने को देता था क्योंकि उसका मालिक जानता था कि कितना उसके शरीर के लिए पर्याप्त है।
नैतिक शिक्षा:
तो प्यारे बच्चों इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि” ज्यादा लालच सेहत के लिए भी हानिकारक“।
लालची कुत्ता और बिरयानी हांडी की कहानी – Greedy Dog and Biryani Pot – Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral
प्यारे बच्चों मैं एक बार फिर एक रोचक और मजेदार कहानी लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत हुई हूं। यह कहानी है दो कुत्तों की एक का नाम था रेकी और दूसरे का नाम था भूरा। वह दोनो दोस्त थे। रेकी बहुत ही प्यारा और मासूम कुत्ता था। वहीं दूसरी और भूरा बहुत ही चालाक और स्वार्थी था।
एक बार कुत्तों की नगरी में अकाल पड़ जाता है। ना ही उन्हें पर्याप्त भोजन मिलता है और ना ही अन्य सुख सुविधाएं। रेकी अपने परिवार के साथ रहता था। वहीं दूसरी ओर भूरा का कोई परिवार नहीं था। एक बार रेकी भोजन की तलाश में इधर उधर भटक रहा था।
तभी भूरा रेकी के पास आता है और कहता है हमारी नगरी में अकाल पड़ा है हमें यहां खाने के लिए कुछ भी नहीं मिलेगा अगर हमें अपनी जान बचानी है तो हमें दूसरे शहर जाना पड़ेगा।

यह सुनकर रेकी कहता है कि मैं अपने परिवार को छोड़कर कहीं नहीं जा सकता किंतु भूरा बहुत ही चालाक था। वह रेकी को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा देता है और शहर जाने के लिए राजी कर देता है। भूरा बहुत चालाक था। वह जानता था कि उसे कोई ना कोई साथी तो चाहिए शहर जाने के लिए। रेकी बहुत मासूम था।
वह भूरा की जाल में फंस जाता है और शहर जाने के लिए तैयार हो जाता है। वह दोनो अगले ही दिन सुबह चुपके से शहर की ओर रवाना हो जाते हैं। वह दोनो कुत्ते नए इलाके को देखकर बहुत अच्छा महसूस करते हैं। दोनों को बहुत भूख लगती है रास्ते में उन्हें एक ढाबा दिखता है पर वह देखते हैं कि ढाबे में तो कोई नहीं होता।
भूरा रेकी से कहता है मैं अंदर जा कर देखता हूं कुछ खाने को है भी या नहीं तुम यहां दरवाजे पर रखवाली करना। रेकी भूरा की बात मान लेता है और रखवाली करता है। भूरा अंदर जाता है वहां उसे एक हांडी दिखती है उसमें उसे स्वादिष्ट चिकन बिरयानी दिखती है।
वह सोचता है कि पहले मैं थोड़ा सा खा लेता हूं उसके बाद रेकी को बुलाता हूं। पर वह भोजन उसे स्वादिष्ट लगता है और खाते-खाते उसके मन में लालच आता है कि क्यों ना यह सारी बिरयानी मैं ही चट कर जाऊं पर रेकी को तो इस बात की भनक भी ना थी। भूरा सारी बिरयानी खा जाता है।
वह हांडी को चाट ही रहा होता है कि अचानक पीछे के दरवाजे से ढाबे का मालिक आ जाता है और डंडे से भूरा की खूब पिटाई करता है। रेकी घबरा जाता है जब वह भूरा के खाने से रंगे हुए मुंह को देखता है।
तो उसे बहुत गुस्सा आता है कि उसने इस मक्कार पर भरोसा किया और इसके कहने पर अपने परिवार को छोड़कर दूसरे शहर आ गया और इसने मेरे साथ धोका किया! इस दृश्य को देख भूरा को पछतावा होता है कि उसने लालच में आकर सारा खाना खुद ही चट कर लिया और उसे अपने लालच की सजा भी मिल गई।
नैतिक शिक्षा:
तो प्यारे बच्चों इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि “लालच का फल हमेशा कड़वा होता है” इसलिए हमे लालच से दूर ही रहना चाहिए। ना ही लालच में आकर अपने दोस्तों को धोखा देना चाहिए।
CONCLUSION:
Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral – तो बच्चों कैसी लगी आपको यह लालची कुत्ता की मजेदार और यूनिक कहानी। मुझे विश्वास है आपको यह बेहद पसंद आई होगी। अगर आपको इनमें से कोई भी शिक्षाप्रद कहानी पसंद आई हो तो आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये कहानियां जरूर शेयर करें। इसी तरह और भी मजेदार कहानियां पढ़ने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें धन्यवाद।🙏🏻
अन्य मज़ेदार कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें: Crow Story in Hindi With Moral
Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral – 🙏🏻हेलो बच्चों आज मैं आप लोगों के लिए लेकर आई हूं बहुत ही रोचक और यूनिक, मजेदार कहानी। Top 3 Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral आशा करती हूं आपको यह कहानियां बेहद पसंद आएगी और आप इन कहानियों से बहुत कुछ सीख पाओगे। इंटरनेट की …
1.क्या Top 10 Moral Stories in Hindi से हमें नैतिक शिक्षा का ज्ञान मिल सकता है?
जी हां। आप बिल्कुल सही जगह पर हैं अगर आप नैतिक शिक्षा का ज्ञान पाना चाहते हैं। यह कहानियां मजेदार होने के साथ साथ बहुत है शिक्षाप्रद हैं।
2. क्या इन कहानियों में चित्रों का इस्तेमाल किया गया है?
जी हां। इन कहानियों को और भी मजेदार और पढ़ने में आसान बनाने के लिए हमने इसमें चित्रों का इस्तेमाल किया है। ताकि यह कहानियां बड़ों के साथ साथ बचे भी पढ़ सकें।
3. यह कहानियां बच्चों के लिए पढ़ने योग्य है?
जी हां। यह कहानियां खास हमने बच्चों का ध्यान रख कर बनाई हैं। ताकि बड़ों के साथ साथ बच्चे भी इन कहानियों का लुफ्त उठा सकते हैं और इनसे अच्छी सीख ले सकते हैं और अच्छे बुरे का ज्ञान समझ सकते हैं।
4. क्या इन कहानियों के अंत में नैतिक शिक्षा दी गई है?
जी हां। हर एक कहानी के अंत में आपको short and sweet सी नैतिक सीख दी गई है। जो समझने में बहुत आसान है।